फतेहपुर देवमई मार्ग में प्राइवेट बस का संचालन न होने का मुद्दा उठाते हुए उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) ने आवाज बुलंद की। संगठन ने कहा कि स्टेट कैरिज परमिट का फॉलो नहीं हो रहा है

फतेहपुर-देवमई मार्ग पर बसें चलवाई जाएं

स्टेट कैरिज परमिट पर फ़ॉलो न होने का हवाला देते हुए उद्योग व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

फोटो परिचय- डीएम को ज्ञापन देने जाते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

फतेहपुर। फतेहपुर देवमई मार्ग में प्राइवेट बस का संचालन न होने का मुद्दा उठाते हुए उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) ने आवाज बुलंद की। संगठन ने कहा कि स्टेट कैरिज परमिट का फॉलो नहीं हो रहा है। जिस कारण बिंदकी लालपुर मार्ग से मंजिल तलाश नहीं पड़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में इस व्यापारिक संगठन ने उक्त रूट के बस संचालन की तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपने से पहले प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फतेहपुर-देवमई मार्ग के बस आपरेटर परेशान हैं। इस मार्ग पर 42 बसे संचालित हैं। स्टेट कैरिज परमिट के मार्ग से संचालन नही हो पा रहा है। जिससे 22 किलोमीटर बिन्दकी लालपुर मार्ग से संचालन करना पड़ रहा है। बसों का डीजल भी नही आ पा रहा है जिससे कर व स्टाप का वेतन आदि देने में कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों की समस्या सुनकर अपर जिलाधिकारी ने तत्काल बिंदकी फतेहपुर उप जिलाधिकारी को व्यापारियों की समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, जिला संघटन मंत्री राज कुमार मिश्रा, संरक्षक रजोल शुक्ला, नगर महामंत्री मुन्ना सिंह, जिला युवा उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, मनोज तिवारी, संतोष मिश्रा, सुशील अवस्थी, रामवीर सिंह, महेंद्र परिहार, सुनील दुबे, राजन, टीनू, रानू वर्मा, सुरेंद्र, बबलू, शंकर तिवारी उपस्थित रहे।

Azra News

Azra News

Next Story