प्रेस क्लब ऑफ यूपी के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मो. शमशाद के स्वागत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों

उद्योग व्यापार मंडल ने प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

- व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का होगा काम: शमशाद

फोटो परिचय- प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते व्यापारी।

फतेहपुर। प्रेस क्लब ऑफ यूपी के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मो. शमशाद के स्वागत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात मुंह मीठा कराया। श्री शमशाद ने व्यापारियों को हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

शहर के नवीन मार्केट स्थित प्रेस क्लब ऑफ यूपी के कैंप कार्यालय में अपरान्ह लगभग तीन बजे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल पहंुचा। जहां नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मो. शमशाद का फूल-मालाओं से लादकर व मुंह मीठा कराकर संगठन के नवीन दायित्व की बधाई दी। तत्पश्चात उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए श्री शमशाद ने कहा कि मीडिया देश का चौथा स्तंभ है। जो सामाजिक समस्याओं को भी जनता के सामने रखने की अहम कड़ी है। उन्होने कहा कि व्यापारियों की कई प्रमुख समस्याएं हैं जो समय-समय पर समाचार पत्रों के माध्यम से शासन व प्रशासन तक पहुंचाई जाती है। व्यापारियों की सभी समस्याओं को आगे भी प्रमुखता से उठाने का काम किया जाएगा जहां भी उनकी जरूरत होगी वह व्यापारियों के साथ खड़े नजर आएंगे। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का आभार जताया और सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर संजय गुप्ता, संजय जौहरी, मुकीम अहमद, मुस्तकीम बाबा, रज्जन गुप्ता, अनीस, सिद्दीक राईन, मो. अलीम, धीरज बाल्मीकि, विजय बख्शी, मो. समी भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story