बालिकाओं को दी गुड टच व बैड टच की जानकारी

बालिकाओं को दी गुड टच व बैड टच की जानकारी

फोटो परिचय- कार्यक्रम में हिस्सा लेतीं छात्राएं।

फतेहपुर। महिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शासन की मंशानुसार आरएस एक्सेल पब्लिक स्कूल में जन जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। विद्यालय में उपस्थित सभी बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित 1090, 108,112, आदि समस्त टोल फ्री नम्बंरो की जानकारी दी गयी। टोल फ्री नम्बरों की विशेषता को बारीकी से बालिकाओं को बताया गया।

जन जागरूकता के दौरान विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी उपलब्ध कराते हुये महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड एवं सामान्य, निराक्षित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही इन योजनाओ की जनमानस तक पहुंचाने जाने का आग्रह किया गया। जन जागरूकता के दौरान पूनम तिवारी महिला कल्याण अधिकारी, सरिता भारती जिला समन्वयक, प्रधानाध्यापक आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Azra News

Azra News

Next Story