खागा रेलवे स्टेशन के बाहर तीस को होगी भाकियू की महापंचायत

खागा रेलवे स्टेशन के बाहर तीस को होगी भाकियू की महापंचायत

- किसानों का उत्पीड़न नहीं किया जायेगा बर्दाश्त: राजेश सिंह

फोटो परिचय- बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान।

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक शनिवार को नहर कालोनी प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं को लेकर खागा रेलवे स्टेशन के बाहर तीस अक्टूबर को महापंचायत का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने की। बैठक में उपस्थित किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि जिले के किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस उत्पीड़न के मामले भी बढ़े हैं। यदि कार्यशैली में सुधार न आया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। उन्होने कहा कि आवारा जानवरों की समस्या से किसान दो-चार हो रहा है। प्रकृति की मार भी झेल रहा है। ऐसे में किसानों को सहयोग की आवश्यकता है। उन्होने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी तीस अक्टूबर को खागा रेलवे स्टेशन के बाहर किसान महापंचायत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें पुलिस उत्पीड़न, राजस्व विभाग द्वारा न्याय संगत कार्य न किए जाने, आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाये जाने, खराब सड़कों को बनवाये जाने के साथ ही बिगड़ी विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाये जाने की मांग की जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रीतम सिंह, छोटू सिंह परिहार, दीपक गुप्ता, महेंद्र भदौरिया, सोनू सिंह, सोलू सिंह बउवा, गुड्डू लोधी, रनमन सिंह यादव, मो. कफील, मो. आजम, पुत्तन द्विवेदी, अंगद सिंह, ज्ञान सिंह भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story