प्राकृतिक रूप से खेती में उत्पादों का दाम मिलेगा ज्यादा

प्राकृतिक रूप से खेती में उत्पादों का दाम मिलेगा ज्यादा

- दाम ज्यादा होने से लाभ की होगी खेती

- अलियाबाद में आयोजित हुआ जैविक किसान मेला

फोटो परिचय- किसान मेला को संबोधित करते वक्ता।

बिंदकी/फतेहपुर। विकास खंड मलवा के गांव अलियाबाद में कृषि विभाग की सहयोगी संस्था ईश एग्रिटेक द्वारा जैविक किसान मेला आयोजित किया गया। मेले में आये किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से खेती करने एवं मोटे अनाज (श्री अन्न) के उत्पादन के लिए जागरूक किया गया।

सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक डा. शिवमंगल सिंह ने कहा कि आज खेती करना सरल बात नहीं है। खेती को तकनीकी से करिये तभी लाभ होगा। उन्होंने जैविक खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया। प्रगतिशील कृषक रमाकांत तिवारी ने कहा कि किसान अब बाजार से मंहगा बीज लाता है जबकि बीजशोधन भूल गया।

प्राकृतिक रूप से बीजामृत के माध्यम से बीज उपचारित कर स्वयं बीज तैयार करे तो खेती में लागत कम हो जाए। उन्होंने कहा कि किसान निराई, गुड़ाई सब भूल गया। जीवामृत, निमास्र की प्रायोगिक विधि भूल गया जिससे खेती करना मंहगा हो और यूरिया, डीएपी पर निर्भर हो गया है। प्राकृतिक रूप से खेती करिये तो अब खरीददार ज्यादा मिलेंगे और अच्छा दाम मिलेगा। श्री अन्न की खेती खेती करिये। सत्यापित, प्रमाणिक बीजों के लिए अपने क्षेत्र के किसान उत्पादक संगठनों से मिलिए जानकारी लीजिये।

कार्यक्रम का संचालन आलोक गौड़ ने किया। इस मौके पर प्रधान प्रमोद सिंह परिहार सहित ईश एग्रिटेक के प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर जितेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा, विपुल तिवारी, अरविंद, अरुण द्विवेदी, घनश्याम शुक्ला, पारथ सिंह, शेरबहादुर सिंह, चंद्रपाल पटेल सहित तमाम लोग रहे।

Azra News

Azra News

Next Story