नई पहल: निर्धन व विधवा महिलाओं को किया सम्मानित

नई पहल: निर्धन व विधवा महिलाओं को किया सम्मानित

- महिलाओं का उत्पीड़न नहीं किया जायेगा बर्दाश्त: वीर

फोटो परिचय- निर्धन व विधवा महिलाओं को सम्मानित करते पदाधिकारी।

फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने बुधवार को नई पहल की शुरूआत की। महासभा के सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने निर्धन व विधवा महिलाओं को शाल व साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का कहना रहा कि महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उनके हक के लिए संघर्ष किया जायेगा।

यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव के निर्देशन में सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीर सिंह संगठन के पदाधिकारियों के साथ सूबेदार का पुरवा पहुंचे। जहां निर्धन व विधवा महिलाओं को शाल व साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर महिलाओं ने संगठन का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि यह संगठन महिलाओं के साथ खड़ा है। यदि किसी भी निर्धन व विधवा महिला को कहीं भी आवश्यकता पड़े तो वह संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकती हैं। उनकी समस्याओं व उत्पीड़न को लेकर संघर्ष किया जायेगा। इस मौके पर विनय यादव, सोनू यादव, सदाशिव गुप्ता, निर्मल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अंबेडकर वाहिनी डॉ. अमित पाल, रामचंद्र पाल फौजी, दिनेश पाल, रंजीत सिंह यादव, सदाशिव गुप्ता, गजराज पासी, राम आसरे पासी, अर्जुन सिंह यादव, राहुल यादव, शेर सिंह यादव, रामनरेश सिंह यादव, विनोद यादव, रामराज यादव, श्याम सुंदर, संतोष गौतम भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story