नवमनोनीत प्रदेश प्रभारी विवेक माधुरे।

विवेक माधुरे बने प्रदेश प्रभारी

फोटो परिचय- नवमनोनीत प्रदेश प्रभारी विवेक माधुरे।

फतेहपुर। बहुजन मूवमेंट में काफी समय से कार्यरत बहुजन संतो महापुरुषों से प्रेरित उनके आंदोलन को आगे बढ़ाने वाले जनपद के आधारपुर नई बस्ती नजदीक लखनऊ बाईपास चौराहा निवासी विवेक माधुरे पुत्र शिवपाल माधुरे को उनके संघर्ष एवं आंदोलन में लगातार सक्रिय रहने पर उत्तर प्रदेश भीम आर्मी जय भीम संगठन का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल द्वारा जारी मनोनयन पत्र में विवेक माधुरे से बहुजन संतो महापुरुषों के मिशन को पूरी मेहनत और लगन से आगे बढाने की आशा व्यक्त की गई है। विवेक माधुरे बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे है एवं मज़दूर नेता के रूप में प्रदेश में अपनी पहचान रखते है। विवेक माधुरे के प्रदेश प्रभारी बनने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों ने आवास पहुँचकर मिठाई खिलाकर व फूलमलाओ से लादकर जमकर स्वागत किया।

Azra News

Azra News

Next Story