भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की एक पंचायत मलवा थाना के बाहर लगी जिसमें किसानो के साथ पुलिसकर्मियो द्वारा किये जाने दुरव्यवहा पर रोष व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष

थानें के बाहर लगाई पंचायत, सौपा ज्ञापन

फोटो परिचय थानाध्यक्ष को ज्ञापन सोपते यूनियन के पदाधिकारी।

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की एक पंचायत मलवा थाना के बाहर लगी जिसमें किसानो के साथ पुलिसकर्मियो द्वारा किये जाने दुरव्यवहार पर रोष व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष को मांगपत्र सौपा वही अन्य किसानो की समस्याओ को लेकर पंचायत में किसान नेताओ ने आवाज बुलन्द की।

गुरूवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष प्रेम सिह पटेल की अगुवाई में बैठक/पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानो की समस्याओं को जोरदारी के साथ उठाते हुए कहा की बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दिन में किसानो को बिजली नही मिल रही है। जिससे फसल बर्बाद हो रही है। साथ ही किसानो के साथ ही थानो में पुलिसकर्मियों द्वारा किसानो एवं सगठन के पदाधिकारियो की समस्याओं न सुन दुरव्यवहार किये जाने किसानों की अन्य समस्यओं के निस्तारण की मांग की साथ ही चेतावनी दी यदि उनकी मांगे शीघ्र ही मानी नही गयी तो संगठन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सूरजभान, जिला महासचिव पुष्पेन्द्र सिंह यादव, अजू प्रजापति, सरास्वती गुप्ता, मीना देवी, उमा देवी, अजीत यादव एडवोकेट, अनुज गुप्ता, अतुल यादव, सुधीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story