अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने पर्चे लिए वापस

पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष बने केपी

- अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने पर्चे लिए वापस

फोटो परिचय- नवनियुक्त जिलाध्यक्ष केपी सिंह एडवोकेट।

मो. जर्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। पटेल सेवा संस्थान के चल रहे चुनाव के दौरान ऐन वक्त पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे वापस लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता केपी सिंह के नाम पर आम सहमति व्यक्त कर दी। जिससे केपी सिंह को सर्वसम्मति से संस्थान का नया अध्यक्ष चुन लिया गया।

बताते चलें कि पटेल सेवा संस्थान की कार्यकारिणी को लेकर चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। रविवार को नाम वापसी का दिन था। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों अरूणेश सिंह, पुनीत वीर विक्रम, मुकेश पटेल में आपस में आम सहमति नहीं बन पाई। लेकिन अध्यक्ष के नाम पर वरिष्ठ अधिवक्ता केपी सिंह के लिए तीनों प्रत्याशियों ने आम सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से आम सभा ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। जिससे केपी सिंह को संस्थान का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष लाल देवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील उमराव, धर्मेंद्र उत्तम, विवेक उमराव, प्रभात पटेल, बद्री विशाल उमराव, जगनायक सचान, कमलेश उमराव, संजय पटेल, सुरेश पटेल, कमलेश उमराव, संजय पटेल, सुरेश पटेल, राम गोविंद उमराव, अभिषेक उत्तम, अमर सिंह पटेल के अलावा समाज के कई प्रबुद्ध लोग भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story