लोकबंधु राजनारायण की 37 वीं पुण्यतिथि सपाईयों ने मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जहां श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गोष्ठी में

सपाईयों ने लोकबंधु की मनाई 37 वीं पुण्यतिथि

- समरस समाज की स्थापना को लेकर सतत प्रयास करने वाले नेता थे राजनारायण: सुरेंद्र

फोटो परिचय- लोकबंधु राजनारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।

फतेहपुर। लोकबंधु राजनारायण की 37 वीं पुण्यतिथि सपाईयों ने मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जहां श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गोष्ठी में प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि राजनारायण समरस समाज की स्थापना को लेकर सतत प्रयास करने वाले नेता थे। नई पीढ़ी को इनसे सीख लेनी चाहिए।

शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव व संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण जी गरीबांे के लिए पूरे जीवन तन-मन-धन से समर्पित रहे। हमेशा गरीबों की चिन्ता करने वाले और समरस समाज की स्थापना को लेकर सतत प्रयास करने वाले नेता थे। आज के संदर्भ में राजनारायण को सामने रखने की जरूरत है। नई पीढ़ी को इनसे सीख लेनी चाहिए। हमारी भारतीय संस्कृति वैराग्य को अपना आदर्श मानती है। उनकी स्वयं की यह पंक्ति गरीबों की रोटी के लिए मुझे अपना जीवन भी उत्सर्ग करना पड़े तो मैं कुर्बान कर दूंगा। समाजवादी पार्टी हमेशा किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूरी के हितों की लड़ाई में अग्रसर रहती है। उन्होने कहा कि इस जालिम व अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य एडवोकेट, दलजीत निषाद, वीरेंद्र यादव, नफीस उद्दीन, मनोज यादव, सुघर लाल यादव, वसक अहमद, अनिल यादव, रौनक राज, सिराज अहमद, धीरेंद्र यादव, अय्यूब खां, एहतेशाम खान, सूरिज पाल रावत, रशीद अहमद, अभिलाष यादव, रज्जन मौर्य, अशोक यादव, मनीष सिंह यादव, कामता प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Azra News

Azra News

Next Story