24 अक्टूबर को शाम छह बजे होगा रावण का पुतला दहन

विजय दशमी महोत्सव के आयोजन की बनाई रणनीति

- 24 अक्टूबर को शाम छह बजे होगा रावण का पुतला दहन

फोटो परिचय- बैठक में भाग लेते पूर्व विधायक विक्रम सिंह व अन्य।

फतेहपुर। पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह के कैंप कार्यालय मंे विजय दशमी महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि 24 अक्टूबर को अयोध्या कुटी में शाम छह बजे रावण का पुतला दहन किया जायेगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि विजय दशमी महोत्सव पूरे नगर समेत जनपद के सभी लोगों के बीच सामाजिक सदभाव, एकता, प्रेम, भाईचारा एवं असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है। विजय दशमी महोत्सव विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कालिकन मंदिर मसवानी के निकट स्थित अयोध्या कुटी प्रांगण में मनाया जायेगा। चौबीस अक्टूबर को शाम छह बजे रावण का पुतला दहन किया जायेगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अयोध्या कुटी धर्मक्षेत्र प्रबंध समिति व फतेहपुर विकास मंच समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को व्यवस्था की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर फतेहपुर विकास मंच के उपाध्यक्ष धनंजय द्विवेदी, अर्चना त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला, वंदना द्विवेदी, स्मिता सिंह, सरोज मौर्य, डा. नीटू मिश्रा, सुशील बच्चा तिवारी, रानू त्रिपाठी, धेवनाथ धाकड़े, विनोद सिंह चंदेल, सभासद ऋतिक पाल, सुनील गुप्ता, गुड्डू यादव, डा. अमित शर्मा, अभिषेक गौतम, सुनील पासवान, शिवांशु शुक्ला, आदित्य पांडेय भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story