विश्व मानव संघ सम्पूर्ण भारतवर्ष के 18 जनपदों फतेहपुर, लखनऊ, प्रयागराज, बहराइच, मैनपुरी, रायबरेली, मुरादाबाद सहित अन्य जनपदों में मानव दिवस एक जनवरी को मनाने जा रहा है।

रवींद्र दूधानी लखनऊ में हांेगे सम्मानित

फोटो परिचय- रवींद्र दूधानी।

फतेहपुर। विश्व मानव संघ सम्पूर्ण भारतवर्ष के 18 जनपदों फतेहपुर, लखनऊ, प्रयागराज, बहराइच, मैनपुरी, रायबरेली, मुरादाबाद सहित अन्य जनपदों में मानव दिवस एक जनवरी को मनाने जा रहा है। विश्व मानव संघ कर्मठ एवं प्रभावशाली समाजसेवियों, लेखकों, कलाकारों आदि को लखनऊ जनपद में 26 वें अंतर्राष्ट्रीय जुनूूं अवार्ड 2023 से नागरिक अभिनंदन करेगा। फतेहपुर से रवींद्र दूधानी को स्क्रिप्ट राइटिंग हेतु लखनऊ में सम्मानित किया जायेगा। रवींद्र दूधानी फिल्मों, धारावाहिकों के लिये स्क्रिप्ट लिखते आ रहें हैं। साथ ही साथ फतेहपुर के 25 बच्चों को स्टेट जुनूं अवार्ड 2023 से भी सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी स्थानीय आयोजक डॉ अनुराग श्रीवास्तव व नीती श्रीवास्तव ने दी। डॉ अनुराग ने बताया कि स्टेट जुनूं अवार्ड 2023 के 25 चयनित बच्चों को एक जनवरी को श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

Azra News

Azra News

Next Story