आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्लर में दूल्हा-दुल्हन के लिए विशेष सुविधा

पूर्व राज्यमंत्री ने मलबर पार्लर का किया शुभारंभ

- आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्लर में दूल्हा-दुल्हन के लिए विशेष सुविधा

फोटो परिचय- मलबर पार्लर का फीता काटकर उद्घाटन करते पूर्व राज्यमंत्री।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। शहर पटेलनगर चौराहे के समीप स्थित मलबर ब्यूटी बाई नेचर पार्लर का रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पार्लर में दूल्हा-दुल्हन के लिए विशेष सुविधा है। पार्लर में सभी कारीगर गैर जनपद के हैं।

पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह का पार्लर संचालक अवि मौर्या समेत अन्य लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पूर्व राज्यमंत्री ने पार्लर का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होने संचालक से पार्लर की सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

संचालक अवि मौर्या ने बताया कि यह पार्लर मेल व फीमेल दोनों के लिए बनाया गया है। पार्लर में आधुनिक मशीनों के साथ-साथ एक साथ पंद्रह लोगों के कार्य के लिए जगह बनाई गई है। उन्होने बताया कि सभी कारीगर कानपुर जनपद से हैं। जो अपने काम में बेहद माहिर है। उन्होने बताया कि पार्लर में दूल्हा-दुल्हन के लिए विशेष सुविधा रखी गई है। इस पार्लर के खुल जाने से अब लोगों को अच्छे कार्य के लिए गैर जनपद का रूख नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर संतोष नेता, अरूण जायसवाल, मनीष जायसवाल, मुनीश, आकाश जायसवाल, शनि पटेल, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story