खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जीवन में खेल भी अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। यह बात शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक

खेल से होता शारीरिक व मानसिक विकास: एसपी

- स्पोर्ट्स डे पर विद्यालय में हुई खेलकूद प्रतियोगिता

फोटो परिचय- प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जीवन में खेल भी अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। यह बात शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।

शहर के अंदौली रोड स्थित सागर कान्वेंट स्कूल में स्पोर्ट्स डे के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तेलियानी अंतिमा उपस्थित रहीं। गणमान्य नागरिक, अभिभावक व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रबंधक अशोक कुमार, अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य शोभना मिश्रा, राम गोपाल गुप्ता, बीना बाजपेई, रेखा साहू, विकास सिंह, उमाकांत द्विवेदी, पुष्पा देवी, धीरेंद्र सिंह, मुक्ति नारायण सिंह, रवि कुमार, विपिन, भोला सिंह, उमेश मौर्य, अमित कुमार भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के विद्यालय के छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Azra News

Azra News

Next Story