सुशील नगर अध्यक्ष व ऋतिका बनीं नगर मंत्री

अभाविप की नगर इकाई गठित

- सुशील नगर अध्यक्ष व ऋतिका बनीं नगर मंत्री

फोटो परिचय- नवमनोनीत अध्यक्ष व नगर मंत्री का स्वागत करते साथी।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष डॉ. सुशील केसरवानी एवं नगर मंत्री ऋषिका तिवारी को मनोनीत किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने परिषद की रीतियों नीतियों से युवाओं को अवगत कराया। नगर में परिषद को छात्र हितों के लिए हमेशा आगे खड़े रहने की बात कहीं।

मनोनीत पदाधिरियों ने भी संगठन को और अधिक बल देते हुए छात्रों की प्रत्येक समस्या में साथ खड़े होकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही। सभी नवीन पदाधिकारियों को सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही साथ पूरी नगर इकाई में नगर सहमंत्री अनुराग शर्मा, ऋतिक यादव, सागर बाल्मीकि, श्रेया यादव, राजा मिश्रा, उपाध्यक्ष समरजीत सिंह, अजयकांत, अभय श्रीवास्तव, राहुल परिहार को मनोनीत किया। चुनाव अधिकारी के रूप बलराम दिवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अर्पण पटेल, जिला संयोजक अभयराज मिश्र, प्रांत कार्य समिति हिमांशु त्रिपाठी, तहसील संयोजक देवेंद्र भदौरिया, अनुभव शुक्ला, अवनीश पटेल, आदित्यांश सिंह, निखिल सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Azra News

Azra News

Next Story