नवदुर्गा के रूप में बच्चियों के आगमन ने सभी को किया मंत्र मुग्ध

दुर्गा पूजा गरबा डांडिया में महिलाओं ने बिखेरी छटा

- नवदुर्गा के रूप में बच्चियों के आगमन ने सभी को किया मंत्र मुग्ध

फोटो परिचय-गरबा डांडिया में हिस्सा लेतीं महिलाएं।

फतेहपुर। संयुक्त महिला समितिकी ओर से शहर के एक मैरिज लान में दुर्गा पूजा गरबा डांडिया का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने जमकर छटा बिखेरने का काम किया। उधर नवदुर्गा के रूप में बच्चियों के आगमन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं के बीच परंपरागत पोशाक रैंप वाक का भी आयोजन किया गया।

दुर्गा पूजा गरबा डांडिया में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय के अलावा जन वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माला व भाजपा नेत्री प्रेमा सिंह राठौर की उपस्थिति रही। शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित व दुर्गा आरती से किया। उमा शरण गुप्ता ने अतिथियों को शील्ड व अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया। बच्चियांे का नवदुर्गा के रूप में आगमन मंत्रमुग्ध कर देने वाला रहा। जिसमें 8 से 9 साल की बच्चियां देवी बनी थी। समिति महिलाओं ने एक साथ 50 थालियों के साथ नौ देवियों के अलावा दुर्गा काली, सरस्वती की आरती की। पूरा पंडाल मां के जयकारों से गूंज उठा। ज्ञानस्थली विद्या मंदिर के बच्चों ने डांडिया महारास से अनुपम छटा बिखेर दी। समिति की अध्यक्ष उमा शरण गुप्ता ने बताया कि विगत आठ वर्षों से लगातार डांडिया गरबा संयुक्त महिला समिति द्वारा कराया जा रहा है। जिसकी तैयारी एक महीने पहले से ही शुरू हो गई थी। संस्था का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना भारतीय संस्कृति को जन जन तक पहुंचना है। समिति की पदाधिकारी सांत्वना सिंह, रीता सिंह, सुनीता एडवोकेट, वंदना द्विवेदी ने बताया कि गुजरात का पारंपरिक लोक नृत्य गरबा डांडिया फतेहपुर में सर्वप्रथम संयुक्त महिला समिति द्वारा ही कराया गया। महिलाओं के बीच अपनी परंपरागत पोशाक लहघा चुनरी में रैंप वॉक रहा। जिसमें शालिनी श्रीवास्तव व दिव्यांशी केसरवानी विजेता घोषित हुई। संचालन मयंक भास्कर, सिद्धार्थ दुबे व मरियम ने किया। महापौर ने डांडिया नृत्य में भाग लिया। सभी बच्चों व महिलाओं को महापौर ने पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर स्मिता सिंह, सोना शिवहरे, उपासना शरण, काजल शिवहरे, श्वेता श्रीवास्तव, रंजना कक्कड़, अर्चना अग्रहरि, डा. किरण चंचल केसरवानी, संगीता द्विवेदी, काजल शिवहरे, शालिनी श्रीवास्तव, संतोषी शर्मा, स्वाति रस्तोगी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Azra News

Azra News

Next Story