मोदी व योगी सरकार में घर-घर पहुंच रही विकास की किरण: विकास

मोदी व योगी सरकार में घर-घर पहुंच रही विकास की किरण: विकास

- भाजपा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

फोटो परिचय- प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्लू।

मो. जर्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के बहुआ व असोथर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग बहुआ ब्लॉक परिसर में हुआ। उद्घाटन सत्र में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्लू ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजना के शत प्रतिशत क्रियान्वयन पर विधायक विकास गुप्ता ने प्रकाश डाला। कहा कि जब से केंद्र में मोदी व प्रदेश मंे योगी सरकार आई है तब से आज जनता तक विकास की किरण पहुंच रही है। सभी को स्वास्थ्य बीमा, आवास व उज्जवला योजना आदि का लाभ मिल रहा है। अराजकता का जो माहौल पूरे प्रदेश में था आज वह योगी जी के नेतृत्व में शांत दिखाई दे रहा है। द्वितीय सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने शिरकत करते हुए पार्टी के इतिहास और विचारधारा पर प्रकाश डाला। कहा कि पार्टी दो सीट से लेकर आज पूर्ण बहुमत की सरकार में है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीड़ होता है। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख असोथर शत्रुघ्न निषाद ने किया।

तृतीय सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक करण सिंह पटेल ने शिरकत की। पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह ने अध्यक्षता की। करण सिंह पटेल ने कुशल जनप्रतिनिधि, सोशल मीडिया प्रकाश डालते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इतना सशक्त हो गया है कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से हम अंतरिक्ष की एक-एक गतिविधि वीडियो एवं टेक्नोलॉजी के माध्यम से देख सकते हैं। मिसाइल और ड्रोन कैमरे और मोबाइल आज सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी के माध्यम से आज भारत विश्व गुरु है और अपनी क्षमताओं का अद्भुत क्रियान्वयन जन जन तक कर रहा है।

चौथे सत्र पर में जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र पाल ने शिरकत की। अध्यक्षता संतोष पासवान ने की। रवींद्र पाल सिंह ने अपने भाषण एवं धन्यवाद इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, ब्लॉकों के सम्मानित बीडीसी उपस्थित रहे।

Azra News

Azra News

Next Story