जनता की समस्याओं पर अफसर नहीं गंभीर: शिवाकांत

जनता की समस्याओं पर अफसर नहीं गंभीर: शिवाकांत

- किसानों से कौड़ियों के भाव उपज खरीदने वाले बेचते महंगे दामों पर

फोटो परिचय- (6) पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। जन संवाद पद यात्रा के ज़रिए हुसैनगंज विधानसभा के 110 ग्राम सभाओं में भ्रमण करने वाले कांग्रेस नेता व हुसैनगंज विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे शिवकांत तिवारी ने जनता की समस्याओं पर अफसरों के गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ग्रामीण इलाकों की सड़कों के मरम्मतीकरण न होने व अन्ना मवेशियों एव भृष्टाचार पर अंकुश न लगाने को सरकार की नाकामी बताया।

रविवार को जीटी रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी ने हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में चलाई गई आठ दिनों तक चलाई गई जन संवाद यात्रा का ब्योरा देते हुए बताया कि किसान खाद एव उर्वरक एव अन्ना मवेशियों की समस्याओ से बेहाल है। रात-रात भर जागकर किसानों को अपनी खेती की रखवाली करनी पड़ रही है। प्रदेश सरकार अन्ना मवेशियों की समस्याओ पर गंभीर नही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक पैसों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगा कटरी फिरोजपुर में माफ़ियाओं के द्वारा सेटिंग गेटिंग कर खनन किया जा रहा है। कटरी के लोगों को उनकी ज़मीनों से बेदखल किया जा रहा है। महापुरवा में 60 वर्षाें से विकास न होने का आरोप लगाया। संवत कुल्हड़िया मार्ग, शाहपुर नरौली रोड के मरम्मतीकरण न होने का आरोप लगाया। कहा कि खजुरियापुर में जनता का धन डकारने वालों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही जनता का धन डकारने वालो पर कार्रवाई करके उनका धन वापस कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के पास उसकी उपज गेंहू, चावल, आलू टमाटर जैसी वस्तुएं भी जब तक किसानों के पास रहती है तब तक वह सस्ती बिकती हैं। किसान जब वही वस्तुएं अपने लिए खरीदता है तो वह मंहगी हो चुकती हैं। दलाल तंत्र व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बताया कि जल्द ही दूसरे चरण की यात्रा के लिए शीर्ष नेताओं से वार्ता करेंगे। जनता की समस्याओ का निस्तारण न करने वाले अफसरों का घेराव करेंगे। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी आदि रहे

Azra News

Azra News

Next Story