छुट्टा पशुओं व महंगाई से निजात दिलाने के लिए निकाली पद यात्रा

छुट्टा पशुओं व महंगाई से निजात दिलाने के लिए निकाली पद यात्रा

- भ्रमण कर फसल बर्बादी की ली जानकारी, नुक्कड़ सभा कर लगाई रात्रि चौपाल

फोटो परिचय- पद यात्रा निकालते कांग्रेसी नेता शिवाकांत तिवारी।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर जनपद में किसानों और युवाओं की समस्या देखकर कांग्रेस नेता व भारत यात्री शिवाकांत तिवारी ने पद यात्रा के जरिए सीधे जनता से संवाद किया। जनसंवाद पद यात्रा की शुरुआत एक दिसंबर से शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान शिवाकांत तिवारी रात्रि चौपाल लगाकर देर रात तक सीधे आम जनमानस से बात की और उनकी समस्याओं को अपना बनाकर शासन तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया। यात्रा में न सिर्फ महिलाएं बल्कि बच्चे, बुजुर्ग और साधु संतों का स्नेह और आशीर्वाद मिला।

यह यात्रा आठ दिन में लगभग 140 किलोमीटर तक चली। जिसमें मुख्य गांव चक पिहानी आधारपुर, मथुआ का पुरवा, मौजवाबाद, लखपुरा, भगला का पुरवा, कुल्हार का पुरवा, उबीपुर, कलिकन का पुरवा, महादेवपुर, नौगांव, लॉलीपुर, साहूपुर, गौरा, तोफापुर, हुसैनगंज, महोद्दीपुर, गनपतपुर, फ़रसी, सुकुलपुर, सातमील, बाबूगंज पहनी, सहनीपुर, मिर्जापुर भिटारी, रामपुर, भगला पुरवा, अग्निहोत्री का पुरवा, बारामील, जमरावा, सुदा का पुरवा, नयन का पुरवा, बारी, गढ़ी समेत अन्य गांवों से होकर गुजरी। कई जगह रात्रि विश्राम में गांव के लोगों के साथ भोजन किया। लोगों ने बताया कि कटरी फिरोजपुर से पूरी तरह माफियाओं ने प्रशासन से मिलकर बालू का अवैध खनन होता है। सहनीपुर हाइवे में सड़क खराब होने से आये दिन दुर्घटना हो जाती है। रात्रि विश्राम में गांव के लोगों ने बताया कि छुट्टा पशुओं के कारण फसल बचाना बहुत बड़ी चुनौती है और इससे निपटने के लिए परिवार के लोगों को रात भर ऐसी सर्द में पहरेदारी करनी पड़ती है। यात्रा के दौरान लोगों ने बताया कि महादेवपुर का पुरवा में 60 वर्षों से विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी। हथगाम से संवत मार्ग की सड़क दस वर्षों से ध्वस्त पड़ी है कोई देखने वाला नहीं है। आये दिन सड़क दुर्घटना होती है, कोई जनप्रतिनिधि सुनने वाला नही है। सवंत से कुलड़िया मार्ग भी ध्वस्त है। इस विषय में शिवाकांत तिवारी का कहना रहा कि जिलाधिकारी के माध्यम से जनता की बात सरकार तक पहुंचाकर उनकी प्रमुख समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज देश का किसान कर्ज तले दबा है। महंगी बिजली से परेशान हैं पर छुट्टा पशुओं के कहर से उसका वर्तमान और भविष्य अंधकार में बीतता दिख रहा है। उन्होने कहा कि सोमवार को जिला मुख्यालय आकर जिलाधिकारी को समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग की जायेगी।

Azra News

Azra News

Next Story