घरेलू विवाद में फायरिंग करने वाले का शस्त्र जब्त, जेल

लाइसेंसी बंदूक से दुकानदार ने गोली मार की आत्महत्या

फोटो परिचय- घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती पुलिस।

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर चौराहे पर एक मकान के अंदर से गोली चलने की आवाज के साथ घर के अंदर से रोने चीखने चिल्लाने की आवाज बाहर दुकानदारों ने सुनी तो जाकर देखा कि घर के अंदर दुकानदार ने अपनी एकनली लाइसेंस बदूंक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया था। गोली लगने से दुकानदार खून से लथपथ पड़ा था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर चौराहे पर निजी मकान बना कर निवास कर रहे 50 वर्षीय विजय पाल सिंह लोधी सपरिवार के साथ रहते थे। मकान के निचले स्तर पर रेडीमेड की दुकान किये हुए थे। शनिवार की सुबह अचानक विजय पाल सिंह ने अपनी एकनली लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। गोली की आवाज सुन पत्नी राम सिया देवी और बेटी सरिता देवी कमरे में पहुंच कर देखा तो वह खून से लथपथ तड़प रहे थे। देखते ही देखते ज़रा देर में मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की बेटी सरिता देवी ने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति बिगड़ जाया करती थी। उनका इलाज चल रहा था। भाई भूपेंद्र सिंह आज लखनऊ लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। पिता के अचानक आत्महत्या करने से परिवार में हडकंप मच गया। परिवार के भरण-पोषण के लिए पिताजी रेडीमेड की दुकान लगभग 24 वर्षों से चला रहे थे लेकिन पिता की मौत से एकलौती पुत्री और एकलौते पुत्र और पत्नी का सहारा हमेशा हमेशा के लिए ईश्वर ने छीन लिया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल में जुट गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण दुकानदार ने अपनी एकनली लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरवेशपुर में घर से निकले 18 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को विच्छेदन के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दरवेशपुर गांव निवासी नईम का पुत्र हलीम शुक्रवार की शाम पांच बजे घर से निकला था। जिसका शव गांव के बाहर जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक के पिता नईम ने बताया कि हलीम का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। साथ ही वह शराब पीने का आदी था। इससे पहले भी कई बार वह घर से निकल चुका था।

सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी मथइयापुर के समीप शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समदा सहोदरपुर गांव निवासी चंद्र किशोर का पुत्र रवि पंजाब में नौकरी करता था। बताते हैं कि दुर्गा पूजा के पर्व पर वह छुट्टी लेकर घर आ रहा था। शाम को आने पर वह सीधे अपने मौसा संतलाल निवासी कैथनपुरवा पहुंचा। जहां वह मौसेरे भाई रंकित के साथ मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था। जैसे ही यह लोग लकड़ी मथइयापुर के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे रवि की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि रंकित बुरी तरह घायल हो गया। घटनास्थल पहुंची सरकारी एंबुलेेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात अधेड़

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सैदाबाग के समीप शनिवार की सुबह ट्रेन के सामने कूदकर 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है। वहीं पुलिस के अनुसार चलती ट्रेन के आगे कूदकर अधेड़ ने जान दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

बाइक से गिरकर मासूम घायल

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की सुबह चलती बाइक से गिरकर 4 वर्षीय मासूम बच्ची घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अराढ़ू का पुरवा निवासी धर्मेंद्र की पत्नी अपने देवर अजय व पुत्री परी के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही यह लोग कस्बे से कुछ आगे बढ़े तभी अचानक चलती बाइक से मासूम गिरकर घायल हो गई। जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

घरेलू विवाद में फायरिंग करने वाले का शस्त्र जब्त, जेल

खागा/फतेहपुर। विजयीपुर क्षेत्र के नरौली मजरे गढा गांव में गुरुवार की देर रात परिवार के जमीनी विवाद में पुत्र ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को शास्त्र के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था। जिसे शनिवार न्यायालय से जेल भेज दिया गया।

क्षेत्र के नरौली मजरे गढ़ा गांव निवासी राजाराम का पुत्र प्रमोद खागा में रहता है जो गुरुवार देर शाम अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर नरौली गांव आया जहां पिता राजाराम और भाइयों से जमीनी विवाद में कहासुनी के बाद अपने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दिया। हवाई फायरिंग की सूचना पर पीआरवी स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां आरोपी प्रमोद कुमार को एक नाली लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया और आरोपी प्रमोद कुमार के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत फायरिंग करने का केस दर्ज कर शनिवार न्यायालय भेजा गया जहां से जेल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायालय भेजा गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Azra News

Azra News

Next Story