मनरेगा मजदूर संघ के नवमनोनीत राज्य संगठन मंत्री का स्वागत

मनरेगा मजदूर संघ के नवमनोनीत राज्य संगठन मंत्री का स्वागत

फोटो परिचय- (4) नवमनोनीत राज्य संगठन मंत्री एलबी सिंह का स्वागत करते लोग।

फतेहपुर। मनरेगा मजदूर संघ के राज्य संगठन मंत्री बनाए जाने पर एलबी सिंह का जिला महासचिव कमल सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि एलबी सिंह मनरेगा मजदूर संघ के अभी तक जिलाध्यक्ष रहे हैं और उनके द्वारा जनपद के सभी ब्लॉकों में मनरेगा मजदूर संघ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया था। जिसके चलते मनरेगा मजदूर संघ हाई कमान ने उन्हें राज्य संगठन मंत्री के पद से नवाजा है। इस अवसर पर माल्यार्पण के उपरांत एलबी सिंह ने कहा कि जिस तरीके से फतेहपुर जनपद में ज्यादा से ज्यादा मनरेगा के मजदूरों को जोड़कर संगठन चलाने का काम किया है।

अब राज्य संगठन मंत्री का पद मिला है इस पद पर रहकर प्रदेश के तमाम अलग-अलग जनपदों में मनरेगा मजदूरों को जोड़कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर दीपक प्रधान, श्रीकांत, राजू निषाद, महेंद्र कुमार, छत्रपाल, सोनी सिंह, सुमन सिंह, प्रियंका यादव, शिवकुमार, नीलम मौर्य, हिमांशु केसरवानी, संगीता देवी, आशा देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story