31 अक्टूबर को धूमधाम से मनायेंगे लौह पुरूष की जयंती: केपी

पटेल सेवा संस्थान की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

- 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनायेंगे लौह पुरूष की जयंती: केपी

फोटो परिचय- पटेल सेवा संस्थान की नवनियुक्त कार्यकारिणी।

फतेहपुर। पटेल सेवा संस्थान की बैठक रविवार को आयोजित हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी घोषित करते हुए सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जहां स्वागत किया गया वहीं अध्यक्ष ने सभी को मनोनयन पत्र सौंपे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती संस्थान धूमधाम से मनायेगा।

बैठक की अध्यक्षता संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष केपी सिंह ने करते हुए नवीन 20 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए। संस्थान के लोगों ने सभी पदाधिकािरयों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आगामी 31 अक्टूबर को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती संस्थान धूमधाम से मनायेगा। उन्होने बताया कि प्रातः नौ बजे से पटेलनगर चौराहे से दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के साथ आईटीआई रोड से वर्मा चौराहा, ज्वालागंज, बाकरगंज, डाक बंगला, बुलेट चौराहा, छत्रपति साहू जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए पटेल सेवा संस्थान खलीलनगर पहुंचकर समाप्त होगी। तत्पश्चात संस्थान परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन करके लौह पुरूष के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष लाल देवेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र उत्तम, अभिषेक उत्तम, पंकज पटेल, सुनील उमराव, अरुणेश सिंह, परशुराम पटेल, गोवर्धन पटेल, आनन्द पटेल, सुभाष पटेल, संजीव पटेल सहित कार्यकारणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Azra News

Azra News

Next Story