बूथ पर मुस्तैद रहकर जिम्मेदारी का निर्वहन करें कार्यकर्ता: रंजना

बूथ पर मुस्तैद रहकर जिम्मेदारी का निर्वहन करें कार्यकर्ता: रंजना

- भाजपा के वोटर चेतना महाभियान को लेकर हुई बैठक

फोटो परिचय- जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के दूसरे चरण में शुरू होने वाले वोटर चेतना महाभियान को सफल बनाये जाने के लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने शिरकत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बूथ पर मुस्तैद रहकर जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय का भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रंजना उपाध्याय ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जी-जान से जुटे रहें। नये मतदाताओं का फार्म-6 भरवाकर उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया जाये। घर-घर जाकर सभी कार्यकर्ता दस्तक देने का काम करें। जिससे कोई भी मतदाता वोट के अधिकार से वंचित न रहे।

उन्होने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मुस्तैद रहकर जिम्मेदारी का निर्वहन करें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने की। इस मौके पर खागा विधायक कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, ज्ञानेंद्र सचान, मनोज मिश्रा, कुलदीप सिंह भदौरिया, उदय लोधी, आशीष त्रिपाठी, नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल, जयप्रकाश सिंह फौजी, स्वरूप राज सिंह जूली, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण पटेल, अपर्णा सिंह गौतम, राम प्रताप सिंह गौतम, विवेक श्रीवास्तव, पवन साहू, नईम अहमद, धनंजय द्विवेदी भी मौजूद रहे।

Azra News

Azra News

Next Story