अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर छात्राओं ने बनाई रंगोली

  अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर छात्राओं ने बनाई रंगोली
भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को पिलाया शर्बत
फोटो परिचय- रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। सर्वाेदय इंटर कालेज असोथर में अहिल्याबाई होल्कर को 300 वीं जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता व राहगीरों को शर्बत वितरण किया गया। साथ ही कार्यक्रम संयोजक रहे भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए रानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किये गए कार्याें पर प्रकाश डाला।
उन्होने बताया कि मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी व इतिहास-प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव की धर्म पत्नी अहिल्याबाई एक महान शासक थीं। जिन्होंने अपने शासनकाल में समाज में कई महत्वपूर्ण सुधार किए। उनकी न्यायप्रियता, सामाजिक कल्याण के कार्य और महिला सशक्तीकरण के प्रयास आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर विद्यालयों और मंदिरों की स्थापना करवाई, जिससे लोगों को शिक्षा और धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने एवं महिलाओं को सशक्त बनाने में अहिल्याबाई होलकर ने विशेष प्रयास किया था। जिले में 31 मई को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाई जाएगी। इनके बारे में माध्यमिक विद्यालयों में 19 व 20 मई को उनके जीवन पर आधारित रंगोली, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसको बेहतर तरीके से मनाने के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को स्कूलों में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, 19 मई को रानी के जीवन सिद्धांतों पर आधारित वाद-विवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर उसका फोटोग्राफ्स सहित जानकारी डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिसमे सम्मलित भाजपा महामंत्री रज्जन शुक्ला सहित स्कूल टीचर गणेश चौरसिया, अजय, आलोक, आशीष, मनीष, संजय, श्रीकांत पटेल, सेविन, पद्म, प्रदीपिका, कमला, आंचल सहित स्कूल के सभी अध्यापक सहित बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *