ककरउ ग्राम प्रधान की मनमानी से त्रस्त ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे
ककरउ ग्राम प्रधान की मनमानी से त्रस्त ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे
ककरउ ग्राम प्रधान की मनमानी से त्रस्त ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर– – जनपद के कुरारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरउ में ग्राम प्रधान की कथित मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में चल रहे आरसीसी और पुलिया निर्माण कार्य में ग्राम प्रधान द्वारा धांधली की जा रही थी।
ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने निर्माण कार्य में अनियमितताओं का विरोध किया, तो ग्राम प्रधान ने निर्माण कार्य को ही बंद करा दिया। इससे गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम प्रधान द्वारा बंद कराए गए निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हो।
इसके साथ ही ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के लिए मंगाए गए मैटेरियल को उठाकर ले जाने की फिराक में भी ग्राम प्रधान है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और विकास कार्य को पुनः प्रारंभ कराने की मांग की