गंदगी फैलाने का विरोध करने पर मारपीट, एसपी से शिकायत

   गंदगी फैलाने का विरोध करने पर मारपीट
जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत
फोटो परिचय-   एसपी को शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के पूर्वी रानी कालोनी में गली सहित दरवाजे पर गंदगी फैलाने का विरोध करने पर दबंगो ने मां-बेटी को पीटकर जान से मारने की धमकी दी। सहमे परिवार ने एसपी सहित उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग उठाई। डायल-112 के सिपाही और अधिवक्ता पिता पर पीड़ित परिवार ने घर बेंचकर भाग जाने सहित आए दिन मारपीट व गाली देने का लगाया आरोप।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर पूर्वी रानी कालोनी के रहने वाले मुन्ना लाल मौर्य ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनका गांव खागा है लेकिन कई वर्षों से यंही निवास कर रहे हैं। घर के सामने रहने वाले दबंग अधिवक्ता हरिशंकर अग्निहोत्री और डायल-112 में सिपाही पुत्र अर्पित आने पावर और पहुंच का घमंड दिखाते हुए आये दिन गली के आवारा कुत्तों सहित घर से निकलने वाले कचरे को घर के सामने फेंक देते हैं दरवाजे पर फैली गंदगी का विरोध करने पर मां बहन की गलियां देते हैं। कई बार डायल-112 पर पुलिस बुलाने पर दबंग बाप-बेटे की वर्दी और काला कोट की वजह से कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे दबंग बाप-बेटे के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित मुन्नालाल मौर्य ने बताया कि 10 फरवरी को वह अपने गांव खागा चले गए थे। तभी घर में बीमार पत्नी और बेटी शिखा अकेली थी। तभी आवारा कुत्तों को रोटी देकर घर के दरवाजे गंदगी करवाकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर बेंचकर मुहल्ला छोड़ने और जान से मारने की धमकियां दी। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए दबंग बाप बेटे पर कार्यवाही की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *