सीपी प्लस गैलेक्सी शोरूम का हुआ उद्घाटन
फोटो परिचय – शोरूम के उद्घाटन में भाग लेते वाइस प्रेसिडेंट नीलम कताकी व अन्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के राधानगर में सीपी प्लस गैलेक्सी शोरूम का उद्घाटन सीपी प्लस के वाइस प्रेसिडेंट नीलम कताकी ने फीता काटकर किया। इस दौरान संचालक अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके यहां ब्रांडेड सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध है। इन सीसीटीवी कैमरों के चलते लोग अपने घरों में और दुकान में कार्यालय में पूरी तरीके से निर्भीक होकर रह सकते हैं। इन सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर बिल्कुल साफ दिखाई पड़ती है। क्वालिटी से कोई भी समझौता नहीं किया गया है। यही कारण है की सीपी प्लस पूरी तरीके से लोगों को आश्वस्त करता है कि वह इन कैमरे को अपने घरों में लगवाने के बाद निर्भीक होकर अपना कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, मोहम्मद आदिल, उत्कर्ष, शिवम, प्रिंस अग्रहरि, अमित श्रीवास्तव, कपिल, अभिनव यादव, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।