खाद्यान वितरण में धांधली फिर अधिकारियों की संलिप्तता से हो रहा खेल!

    खाद्यान वितरण में धांधली फिर अधिकारियों की संलिप्तता से हो रहा खेल!

  जिले के सदर क्षेत्र मे सप्लाई इस्पेक्टर के नाम पर हर महीने हो रही वसूली, विगत दिनों ऐसी ही कवरेज किए जाने पर कोटेदार ने निष्पक्ष पत्रकार को पैसे दिए जाने का किया था प्रयास

विधवा महिला का आबूनगर के कोटेदार ने राशन हडपा, मीडिया मे सुर्खियों मे आने बाद कोटेदार ने पहुचाया देर शाम घर राशन-सूत्र!

अजय सिंह अज़रा न्यूज फतेहपुर—  जिले के सदर क्षेत्र के आबूनगर के एक कोटेदार ने विधवा महिला का जनवरी महीने का केवाईसी करवाने के बाद फरवरी माह में अपना गल्ला लेने के लिए गई तो अगूठा लगवाकर मार्च मे आने को कह कर टरका दिया।पीडिता से जब बात की गई तो उसने आपबीती बताई और तीन यूनिट का गल्ला आबूनगर स्थित एक कोटेदार गल्ला को हजम कर गया। वही जब सप्लाई इस्पेक्टर से इस पूरे मामले की जानकारी ली गई तो रटा रटाया जवाब और कोटेदार के द्वारा हडपे गये खद्यान को गलत बताकर नोटिस जारी कर कार्यवाही की बात कही है। जहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की खुलेआम धज्जियां उडाई जा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों को दो वक्त की रोटी मिल सके इसके लिए फ्री खाद्यान वितरण कर रही लेकिन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के सपनो को मिट्टी में मिलाने पर तुले है ये भ्रष्ट अधिकारी व कोटेदार।
आखिर कौन है अध्यक्ष जो कर रहा वसूली,अधिकारियों का बना कारखास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *