विकास भवन सभागार में वृहद ऋण वितरण शिविर का हुआ आयोजन

     लाभार्थियों को 90 करोड़ का ऋण स्वीकृत, बांटी चेक
विकास भवन सभागार में वृहद ऋण वितरण शिविर का हुआ आयोजन
फोटो परिचय-  लाभार्थियों को चेक वितरित करते जनप्रतिनिधि।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में ऋण जमा अनुपात की प्रगति करने के लिए वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन विकास भवन सभागार में अग्रणी जिला कार्यालय द्वारा किया गया।
अग्रणी जिला प्रबन्धक गोपाल कृष्णा ने बताया कि जनपद का ऋण जमा अनुपात वर्तमान में 50.01 प्रतिशत है। इसकी प्रगति के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमे जिला उद्योग विभाग, समस्त बैंकों के जिला समन्वयक व अन्य विभागों द्वारा भाग लिया गया। शिविर में जिले के समस्त लाभार्थियो को भी बुलाया गया। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों द्वारा स्वीकृत ऋण का चेक वितरण किया गया। वृहद ऋण वितरण शिविर में जिले के कृषि, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग के ऋण तथा खुदरा ऋण के लाभार्थियो को समस्त बैंकों के सौजन्य से कुल 90 करोड़ की ऋण की स्वीकृति तथा वितरण किया गया। इसके साथ मुख्यमंत्री योजना में भी ऋण वितरण शिविर में दिये गए ऋण वितरण शिविर के लक्ष्य की प्राप्ति की गयी है। ऋण वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत अभय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अन्नू श्रीवास्तव, अपर जिला अधिकारी अविनाश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग अजय गुप्ता, समस्त जिला समन्वयक एवं जिले के अन्य अधिकारी ऋण वितरण में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *