राठ सीएचसी में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
राठ सीएचसी में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
राठ सीएचसी में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
रिपोर्ट संदीप धुरिया राठ— जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राठ में शनिवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की टीम ने नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं मिठाई वितरित कर उनके जन्म की खुशी साझा की।
जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र की जिला समन्वयक ने कहा कि समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना ही नए भारत की सशक्त नींव है। उन्होंने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण पर जोर देते हुए बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने की अपील की।
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी सेंटर मैनेजर, चाइल्ड लाइन के केस वर्कर एवं सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान महिलाओं और अभिभावकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 शामिल हैं।
अंत में उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने एवं समाज में बेटियों के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का सकारात्मक संदेश दिया गया।