हमीरपुर में भारतीय मजदूर संघ ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

     हमीरपुर में भारतीय मजदूर संघ ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर हमीरपुर। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने जनपद में विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने श्रमिकों एवं आमजन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।
ज्ञापन में मुख्य रूप से रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। संघ का कहना है कि जाम के कारण यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाए जाने की मांग की गई।
इसके अतिरिक्त संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए अलग आयोग के गठन की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। संघ ने कहा कि संविदा कर्मियों को स्थायित्व, वेतनमान और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।
ज्ञापन में श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अन्य जनहित से जुड़े बिंदुओं को भी शामिल किया गया।
जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *