रेडक्रास भवन में नए टीबी मरीजों को दी पोषण सामग्री
रेडक्रास भवन में नए टीबी मरीजों को दी पोषण सामग्री
रेडक्रास भवन में नए टीबी मरीजों को दी पोषण सामग्री
फोटो परिचय- नए टीबी रोगियों को पोषण सामग्री वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी अस्पतालों में प्रत्येक माह की 15 तारीख को आयोजित होने वाले निःक्षय दिवस के अंतर्गत सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए बुधवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेडक्रास भवन में 11 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ अनुराग ने गोद लिए हुए नए ग्यारह टीबी मरीज सुलेखा, आकाश, किरन, रानी, सतरूपा, शिवगुलाम, मोबीन, नूर मोहम्मद, गौसिया, सुदील, जमीर को पोषण सामग्री बॉर्नवीटा, मूंगफली, चना, सत्तू, गुड़ इत्यादि दी। यह सारी सामग्री प्रत्येक माह उनके चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी। इस अवसर पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर व सचिव अजीत सिंह, आजीवन सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव, पुनीत वीर विक्रम, गोरेलाल, प्रवीण सिंह, प्रेमचंद्र मौर्य व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।