रेडक्रास चेयरमैन ने दिव्यांगों के साथ मनाया होलिकोत्सव

    रेडक्रास चेयरमैन ने दिव्यांगों के साथ मनाया होलिकोत्सव
होली के उपहार किए भेंट, बच्चों ने जताई खुशी
फोटो परिचय-  दिव्यांग बच्चों को उपहार भेंट करते रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। रंगों के त्योहार होली के पूर्व गुरूवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बचपन डे केयर सेंटर में दिव्यांग बच्चों के बीच होलिकोत्सव मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम प्रगति मिश्रा व डॉ अनुराग ने सभी बच्चों को अबीर गुलाल लगाकर व होली की टोपी पहनाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की तत्पश्चात सभी बच्चों को होली के उपहार पिचकारी, अबीर, रंग, मुखौटे, गुब्बारे व खाद्य सामग्री इत्यादि का वितरण कर बच्चों को खुशियां बांटने का प्रयास किया। सभी बच्चे बहुत खुश थे। साथ ही सभी बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होम्योपैथिक औषधि भी प्रदान की। डॉ अनुराग ने सभी जनपदवासियों से अपील किया कि रंगों के इस त्योहार में आपसी गिले शिकवे भुलाकर सौहार्दपूर्ण होली मनाएं। इस अवसर पर समन्वयक पवन तिवारी, विशेष शिक्षक सुमित, अनूप, मनीषा, प्रीती, रामशंकर, दीपा यादव, किरन, दिलीप, चैतन्य कुमार, अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *