ओवरब्रिज से बस संचालन पर फिर उठे सवाल,सीएम को भेजी शिकायत

   ओवरब्रिज से बस संचालन पर फिर उठे सवाल
–  आईजीआरएस के जरिए सीएम को भेजी शिकायत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– रोडवेज बसों के ओवरब्रिज के ऊपर से संचालन को लेकर एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रमुख (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) अजीत कुमार सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत प्रेषित कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
बताते चलें कि दो मार्च को अजीत कुमार सैनी रोडवेज बस संख्या यूपी-71टी/7762 से कानपुर से रेवाड़ी की ओर यात्रा कर रहे थे। रेवाड़ी चौराहे से पूर्व उन्होंने बस कंडक्टर से अनुरोध किया कि बस को ओवरब्रिज के नीचे से ले जाया जाए, क्योंकि पूर्व में परिवहन विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए जाने की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई थी। आरोप है कि कंडक्टर ने ऐसा कोई आदेश होने से इंकार कर दिया और बस को ओवरब्रिज के ऊपर से ही ले जाया गया। साथ ही उन्हें ऊपर ही उतार दिया गया, जिससे असुविधा का सामना करना पड़ा। शिकायत में कहा गया है कि यदि विभाग द्वारा बसों के संचालन को लेकर कोई स्पष्ट आदेश जारी है तो उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित चालक एवं कंडक्टर के विरुद्ध जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। श्री सैनी ने अपने शिकायत में यह भी मांग की है कि भविष्य में यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तथा सभी रोडवेज बसों का संचालन ओवरब्रिज के नीचे से सुनिश्चित कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *