एसपी ने दी शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, माहौल बिगाड़ने वालों को चेतावनी
एसपी ने दी शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, माहौल बिगाड़ने वालों को चेतावनी
होली व रमजान पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
– एसपी ने दी शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, माहौल बिगाड़ने वालों को चेतावनी
फोटो परिचय- सड़क पर फ्लैग मार्च करते एसपी अनूप कुमार सिंह। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– होली व रमजान पर्व के बीच जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरती है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों पर गश्त की और जनमानस में सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
एसपी अनूप कुमार सिंह ने जनपदवासियों से अपील की कि वे मिलजुल कर भाईचारे के साथ दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस की नजर सभी संवेदनशील स्थानों पर बनी हुई है। होलिका दहन से पहले ही उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। पर्व को खुशियों के साथ मनाएं और आपसी सौहार्द बनाए रखें। एसपी ने जनपदवासियों को होली एवं रमजान की शुभकामनाएं भी दीं। पुलिस बल की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो।