बंद मकान से मिला सफाईकर्मी का सड़ा शव, चार दिन बाद बदबू से चला पता
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर जनपद — मौदहा कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई, जब हुसैनगंज मोहल्ले स्थित एक मकान से तेज दुर्गंध आने पर अंदर से 45 वर्षीय सफाईकर्मी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अनिल उर्फ बबलू के रूप में हुई है, जो नगर पालिका मौदहा में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।
मोहल्लेवासियों के अनुसार, अनिल पिछले चार दिनों से घर के भीतर ही बंद था और बाहर दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान मकान से तेज बदबू आने लगी, जिससे संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

