दबंगो ने घर में घुस कर महिलाओं को लात घूसों से बुरी तरह पीटा
दबंगो ने घर में घुस कर महिलाओं को लात घूसों से बुरी तरह पीटा
दबंगो ने घर में घुस कर महिलाओं को पीटा एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम समदपुर मजरे सांतो धरमपुर में होली के पर्व पर घर के बाहर गाली गलौज कर रहे उडदंगियों को मना किया तो आधा दर्जन से अधिक लोगो ने घर के अन्दर घुसकर महिलाओं को लाठी डंडा व लात घूसों से बुरी तरह पीट दिया। जिससे पांच महिलाए घायल हो गयी। तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाने के समदपुर मजरे सांतो धरमपुर गांव निवासी संतोष की 25 वर्षीय पत्नी वंदना देवी, रामकिशुन की पत्नी गायत्री देवी 30 वर्ष, रामखेलावन की 19 वर्षीय पत्नी माया देवी, रामबाबू की पुत्री काजल व रामखेलावन की पत्नी पुहाया को गांव के ही बीरेन्द्र पुत्र रामशरन, प्रेम, राजकुमार पुत्रगण छोटे, सुमित अमित पुत्रगण बीरेन्द्र शिवपूजन पुत्र कपूर ने घर में घुसकर महिलाए व युवतियों को लाठी डंडा व लात घूसों से बुरी तरह पीटा जिससे महिलाएं व युवतियां घायल हो गयी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल गायत्री ने अरोप लगाते हुए बताया कि बीरेन्द्र व उनके साथी के सामने शराब कर गाली गलौज कर रहे थे। मना करने पर प्रेम राजकुमार सुमित अमित व शिवपूजन घर के अन्दर घुसकर सभी को लाठी डंडा व लातघूसों से पीट दिया। जिससे वन्दना गायत्री काजल व पुहाया घायल हो गयी। उसने बताया कि जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने शिकायती पत्र तो ले लिया लेकिन कोई कार्यवाही नही की। ————————————
कृषि यंत्रों का ई-लाटरी से चयन आज एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– उप कृषि निदेशक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण की योजनाओं के अन्तर्गत समस्त कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाई-टेक हब फॉर कस्टम हायरिंग आदि पर अनुदान दिये जाने के लिए कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कल (आज) अपरान्ह बारह बजे से विकास भवन सभागार में किया जायेगा। उन्होने कहा कि जिन कृषकों द्वारा कृषि विभाग के पोर्टल पर विभिन्न प्रकार कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाई-टेक हब फॉर कस्टम हायरिंग आदि प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग की गई है वह शुक्रवार को पूर्वान्ह ग्यारह बजे से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली ई-लाटरी में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।