डीजे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत
डीजे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत
डीजे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत – मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल में काटा हंगामा, पहुंची पुलिस
गुगल से लिया गया चित्र एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर चुंगी चौकी के समीप गुरूवार की दोपहर होली के पर्व में डीजे की तार लगाते समय करंट की चपेट में आ जाने से 15 वर्षीय किशोर की हालत बिगड़ गयी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन किशोर के शव को लेकर घर चले गये और कुछ देर बाद आधा सैकडा से अधिक लोग सदर अस्पताल पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर कोतवाली प्रभारी सहित भारी पुलिस सदर अस्पताल पहुंच आक्रोशित लोगो को शान्त कराया। बाद में शव को लेकर अपने घर चले गये।
जानकारी के अनुसार आबूनर चुंगी चौकी निवासी कल्लू रैदास का पुत्र चन्दन उर्फ अभय होली के दूसरे दिन गुरूवार की दोपहर मोहल्ले में डीजे बजाने के लिए तार लगा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जिस पर परिजन व मोहल्लेवासी उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने चेक करने के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। जिस पर परिजन शव लेकर घर चले गये। लगभग आधे घन्टे बाद आधा सैकडा से अधिक लोग दोबारा किशोर के शव लेकर अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक व वहां के स्टाफ से अभद्रता करते हुये गाली गलौज करते हुये आरोप लगाया कि चिकित्सक द्वारा सही से किशोर को नहीं देखा जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। उधर घटना की जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंचा। आक्रोशित परिजन व मोहल्लेवासियों को समझा बुझाकर वापस कर दिया। हालांकि घर वाले शव लेकर चले गये। ——————————————– चार पहिया वाहन की टक्कर बाइक सवार की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– खखरेरु थाना क्षेत्र के हरदासपुर गेरिया गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते हैं उससे पहले ही उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरदासपुर गेरिया गांव निवासी जागेश्वर का 35 वर्षीय पुत्र देवशरन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह गाँव के बाहर पहुंचा तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे देवशरन गंभीर रूप से घायल हो गया जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के जीजा शिव प्रसाद ने घटना की जानकारी दिया। —————————————- बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार की मौत – परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव के समीप बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव निवासी गफूर अली का 45 वर्षीय पुत्र जाकिर अली स्कूटी पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के देवमई गाँव के समीप पहुंचा तभी बाइक सवार से उसकी जोरदार भिडन्त हो गई जिससे जाकिर अली की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भतीजे रोशन अली ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की बाद से सभी का रोरो कर हाल बेहाल है। ———————————– नाले में गिरकर अधेड़ की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना गांव के समीप नाले में गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कलाना गांव निवासी स्वर्गीय बलिराम का 50 वर्षीय पुत्र राजू गांव के समीप स्थित नाले में पेशाब कर रहा था। तभी नाले में गिरकर उसकी मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र साजन ने बताया कि पिताजी नशे की हालत में नाले में पेशाब कर रहे थे। तभी नाले में गिरकर उनकी मौत हो गई है। ———————————— अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मलवा कस्बे के ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी रामसेवक का 35 वर्षीय पुत्र अवधेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए मलवां थाना क्षेत्र आया था। जब उसकी बाइक नेशनल हाईवे 2 मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे के ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक अवधेश रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के फुफेरे भाई शिव कुमार ने घटना की जानकारी दिया।