युवती संगीता की क्रूर हत्या का खुला राज, मलवां थाना शातिर गिरफ्तार
युवती संगीता की क्रूर हत्या का खुला राज, मलवां थाना शातिर गिरफ्तार
युवती संगीता की क्रूर हत्या का खुला राज – प्रेमी समेत दो नाबालिग गिरफ्तार, बाइक बरामद एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मकनपुर में तालाब के पास एक मार्च को मिली 18 वर्षीय युवती संगीता पुत्री संतलाल निवासी ग्राम बमरौली की की हत्या का मामला पुलिस ने मात्र छह दिनों में सुलझा दिया। प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के बाद गला घोंटकर हत्या की गई, जबकि घटना में दुष्कर्म का भी आरोप है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवा कुमार लोधी पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम दनियालपुर थाना थरियाँव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो बाल अपचारियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
बताते चलें कि 28 फरवरी की रात संगीता घर से लापता हो गई। अगले दिन एक मार्च को मकनपुर गांव में तालाब के पास उसका शव मिला। जिसकी पहचान उसके पिता ने की। पोस्टमॉर्टम और जांच में गला घोंटने से हत्या की पुष्टि हुई। मृतका के पिता ने तहरीर दी, जिस पर हुसैनगंज थाने में मु0अ0सं0 36/2026 दर्ज हुआ। धारा 103(1)/238 बीएनएस, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के साथ बाद में साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1)/3(5) बीएनएस भी बढ़ा दी गई। पुलिस की प्रभावी छानबीन और सुरागरसी से अभियुक्त शिवा कुमार लोधी का पता चला, जो 6 मार्च को गिरफ्तार हुआ। उसके कब्जे से क्राइम में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। दो नाबालिग साथी भी पुलिस हिरासत में हैं। शनिवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक उग्रेशदत्त त्रिपाठी, कुंवर प्रखर सिंह, कांस्टेबल विष्णुदेव सिंह, मनोज कुमार, फूलचन्द्र शामिल रहे। —————————————–
तमंचा व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– मलवां थाना पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व चार जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।
वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मलवां थाना पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र त्रिवेणी प्रसाद निवासी कोराई थाना मलवां को एक तमंचा व चार जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मधूसूदन वर्मा, कांस्टेबल विमल कुमार व कपिल शर्मा शामिल रहे।