महाराष्ट्र पुलिस को दुष्कर्म के आरोपी की तलाश, हाजिर ना हुआ तो होंगी संपत्ति कुर्क
महाराष्ट्र पुलिस को दुष्कर्म के आरोपी की तलाश, हाजिर ना हुआ तो होंगी संपत्ति कुर्क
महाराष्ट्र पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में सैयदवाड़ा में मारा छापा
10 दिन में हाजिर ना हुआ तो संपत्ति होंगी कुर्क
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा मोहल्ला में शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी की तलाश में छापा मारा। यहां आरोपी अर्श उर्फ जुहैब अरशद पुत्र अरशद रज़ा उर्फ़ अरशू पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर उन्हें चेतावनी दी कि आरोपी को 10 दिन के भीतर हाजिर नहीं किया गया तो कोर्ट की अनुमति लेकर आरोपित की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी अर्श उर्फ जुहैब अरशद महाराष्ट्र के शिवाजीनगर थाने के गोवंडी में कई साल से रह रहा है!
महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि अर्श उर्फ़ ज़ुहैब अरशद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की ओर से शिवाजीनगर थाने में 30 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला थाणे थाने को स्थानांतरित कर दिया गया।
एसआई अविनाश महाजन थाणे थाने मुम्बई महाराष्ट्र से आरोपी की तलाश में शुक्रवार को सैयदवाड़ा मोहल्ले पहुंचे। उनके साथ कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस को आरोपी घर में नहीं मिला।
परिजनों से पूछताछ की और उन्हें इस दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों को चेतावनी दी कि आरोपी को 10 दिन के अंदर हाजिर करना होगा अन्यथा संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस दुष्कर्म आरोपी की तलाश मे आयी है!