पूर्व सैनिकों के होली मिलन में फाग टीमों ने बांधी समा

     पूर्व सैनिकों के होली मिलन में फाग टीमों ने बांधी समा
– नए पुरवा की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की जहानाबाद शाखा का 18 वां होली मिलन समारोह आध्यात्मिक व परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम फाग के साथ संपन्न हुआ। चार फाग टीमों को आमंत्रित किया गया। जिसमें नए पुरवा, असगर, घनसिहपुर कोड़ा एवं घाटमपुर की टीमों ने भाग लिया। घाटमपुर टीम ने माधव गति तुम्हारी हम जानी गाकर लोगों को जहां झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं नए पुरवा की टीम ने दशरथ के लाल दिनों दिन प्यारे गाकर खूब तालियां बटोरी। चारों टीमों ने जमकर फाग गाया परंतु नए पुरवा की टीम ने इस प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर नए पुरवा की टीम के कप्तान राम प्रसाद को शील्ड व 1100 रूपए देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि के तौर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी व महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने सभी फाग टीमों को हाथ मिलाकर प्रोत्साहित किया। बताया कि दिनों दिन लोक संगीत की फाग की विधा समाप्त होती जा रही है ऐसे में अध्यक्ष रामकेश यादव द्वारा सदियों से चली आ रही फगुआ की परंपरा की मुहिम को लगातार जीवित रखने के लिए बधाई के पात्र है। पूर्व सैनिकों ने ठंडाई, गुझिया, चिप्स, पापड़ व समोसा का लुत्फ उठाया। इसके पश्चात सभी पूर्व सैनिकों ने फिल्मी गानों के गीत गाकर पन्द्रह मिनट तक जमकर डांस किया। अंत में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर प्रसन्नता पूर्वक अपने-अपने घर को चले गए। इस अवसर पर रज्जन सिंह, शिव प्रसाद सविता, गंगाराम, जब्बार हुसैन, रामकुमार यादव, शिव गोपाल तिवारी, इंदल सिंह, सर्वेश उत्तम, अनवर यादव, अर्जुन सिंह, बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह, करण सिंह, कमल दीक्षित, कैलाश बाबू उपस्थित रहे।

——————————————————


रेडक्रास चेयरमैन ने चलाया चिकनपॉक्स बचाव महाभियान
– बच्चों को बीमारियों से बचने के बताए टिप्स
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में पुनः चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती के जिला सचिव व अध्यक्ष एचएमएआई डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिकनपॉक्स बचाव महाभियान चलाया।
डॉ अनुराग ने बच्चों से कहा कि सबसे अधिक समय आप लोगों का विद्यालय व घर में गुजरता है इसलिए हम सभी को अपने विद्यालय व घर में स्वच्छता रखनी होगी तभी हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं। भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से हाथ अच्छी तरह से धुलना चाहिए। डॉ अनुराग ने कम्पोजिट विद्यालय बकंधा के 172, कम्पोजिट विद्यालय गड़रियनपुरवा के 29, प्राथमिक विद्यालय रघुवर का पुरवा के 36 कुल 237 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका अंजली, रेनूलता सहित प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य अभिनव श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *