अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा मंडल प्रभारी ने मातृ शक्तियों का किया सम्मान

  पूर्ण विकसित देश बनने में महिलाओं का होगा विशेष योगदान: रिंकू
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा मंडल प्रभारी ने मातृ शक्तियों का किया सम्मान
फोटो परिचय-   मातृ शक्तियों को सम्मानित करते मंडल अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने आवास पर मातृ शक्तियों को सम्मानित किया। उन्होने कहा कि पूर्ण विकसित देश बनने में महिलाओं का विशेष योगदान होगा।
मंडल प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने अवधी महिला कलाकार रेनू, सोनी व कामिनी चौहान को उपहार भेंटकर सम्मानित किया। श्री लोहारी ने कहा कि देश की आधी आबादी पचास प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी के कारण समाज के प्रत्येक क्षेत्र शिक्षा, व्यापार, राजनीति, कृषि समेत अन्य कार्य में महिलाओं की भागीदारी रहती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अवधी कलाकार रेनू, सोनी की विशेष भूमिका रहती है। इसी महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नेता कामिनी चौहान के साथ अवधी परिवार का स्वागत पटका व उपहार देकर किया गया। श्री लोहारी ने बताया कि भारत 2047 में जब पूर्ण विकसित देश बनकर तैयार होगा तो महिलाओं का विशेष योगदान रहेगा। इस मौके पर नीरज अग्निहोत्री, सनी सिंह, सुभाष श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *