कड़ी निगरानी में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, डीएम और एसपी ने लिया केंद्रों का जायजा

        कड़ी निगरानी में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, डीएम और एसपी ने लिया केंद्रों का जायजा
 ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा  —  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी J. Reebha और पुलिस अधीक्षक Paras Bansal ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने J.N. Degree College Banda, D.A.V. Inter College Banda तथा G.G.I.C. Banda परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा कक्षों में अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
प्रशासन की सख्त निगरानी के बीच जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *