जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों में चला विशेष साफ-सफाई अभियान

    जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों में चला विशेष साफ-सफाई अभियान

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर —  जनपद में प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर जिला प्रोबेशन कार्यालय, डूडा कार्यालय एवं जिला सूचना कार्यालय में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत परियोजना अधिकारी डूडा, जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी ने संयुक्त रूप से अपने-अपने कार्यालयों के कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया। नगर पालिका कर्मियों के सहयोग से कार्यालय परिसरों के अंदर और बाहर जमा गंदगी को हटाकर समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। इस दौरान शौचालयों की भी विशेष रूप से सफाई कराई गई।
जिलाधिकारी ने प्रभारी नजारत को निर्देश दिए कि बंद पड़े शौचालयों में आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराकर उन्हें शीघ्र चालू कराया जाए, ताकि कर्मचारियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय परिसरों में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बना रहे।
साफ-सफाई अभियान के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा पैगाम हैदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह, सूचना अधिकारी सतीश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम सूरत, सूचना सहायक शिवबरन, चाइल्ड केयरलाइन सुपरवाइजर शिखा सोनी, रानी देवी, दिनेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *