रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में हुआ विचार-विमर्श

     रेलवे पेंशनर्स की समस्याओं का शीघ्र होगा निस्तारण
रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में हुआ विचार-विमर्श
फोटो परिचय-  बैठक को संबोधित करते वक्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– रेलवे पेंशनर एसोसिएशन की एक बैठक सिविल लाइन शाखा कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें इंडियन बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक नीरजकांत अपने सहयोगी सौरभ के साथ आए। उन्होने पेंशनरों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान त्वरित करने का प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय स्तर पर पेंशनरों में मुख्य रूप से मैनुअल पास मिलने में आ रही परेशानी के साथ-साथ स्थानीय रेलवे अस्पताल में दवा के अभाव में पेंशनरों को प्राइवेट इलाज के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। इसके अलावा सभी समस्याओं को प्रयागराज से आए जोनल अध्यक्ष, जोनल महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल मंत्री, मण्डल कोषाध्यक्ष, सहायक मण्डल मंत्री के संज्ञान में लाया गया। जिस पर आश्वस्त करते हुए बताया कि अधिकारियों से चर्चा कर इसका निदान शीघ्र करवाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मूलचन्द्र द्विवेदी ने की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव, प्रयागराज के हिंदलाल सिंगरौर, आरएन सिंह, बृजेश कुमार, राजकुमार त्रिपाठी, मदनलाल, मदन मोहन दोहरे, जेपी सिंह, राकेश अग्निहोत्री, जेके सिंह परिहार, करूण सिंह यादव, छेदीलाल, बृजेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *