स्वदेशी जागरण मंच, देवघर ने धूमधाम से मनाया हिन्दू नव वर्ष
स्वदेशी जागरण मंच, देवघर ने धूमधाम से मनाया हिन्दू नव वर्ष
स्वदेशी जागरण मंच, देवघर ने धूमधाम से मनाया हिन्दू नव वर्ष
“टॉवर-चौक पर दीप-प्रज्जवलन कर उत्साह से किया — हिन्दू नव वर्ष का स्वागत ” एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ देवघर– स्थानीय टॉवर चौक पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नव चेतना का प्रतीक हिन्दू नव वर्ष पर दीप प्रज्जवलन कर पूरे उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खूब मिठाइयां बांटी गई। मौके पर मंच के प्रान्त समन्वयक श्री मनोज कु० सिंह ने कहा कि सबों को हिन्दू नव वर्ष नव संवत्सर विक्रम संवत २०८३, युगाबद५१२८की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएँ । यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिन्दू नव वर्ष हमारी काल-गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र बोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है। इस दिन हम सब मिलकर नव-संकल्पों के साथ सशक्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें ,और दृढ़ता से सभी लोग स्वदेशी अपनाने का संकल्प ले। इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण दास, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक संजय सिंह, श्री प्रभाष गुप्ता, अमर सिंहा, गिरीश सिंह, आशा झा, जीवेश सिंह, सुप्रिया गुप्ता, लक्ष्मी देवी चंद्रवंशी, तनुजा सिंह, विपिन अग्रवाल, संजीव सिंह, गुड्डू ब’का , सचिन सुल्तानिया, गौरी शंकर शर्मा, विद्यार्थी परिषद के राजीव जी,इत्यादि अनेको लोग मौजूद थे।