पैतृक मकान पर कब्जे को लेकर डीएम से लगाई गुहार
फोटो परिचय- डीएम को शिकायती पत्र देने के लिए खड़ा पीड़ित। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोवर्धनपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही भाई पर पैतृक मकान में रहने से रोकने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित हरिश्चंद्र पुत्र स्व. जगतपाल ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पांच भाइयों में से एक हैं। तीन भाइयों को अलग-अलग मकान दिए जा चुके हैं, जबकि पुराने पैतृक मकान में उनका और उनके दूसरे नंबर के भाई संतोष का अधिकार है। आरोप है कि छोटे भाई संतोष उन्हें मकान में रहने नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं, संतोष की पत्नी द्वारा उनके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। इस कारण वह अपने परिवार सहित दर-दर भटकने को मजबूर है और मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की मांग करते हुए पैतृक मकान में कब्जा दिलाने की मांग की।