कटोघन एवं बड़ौरी टोल पर आम जन के लिए शीतल ठंडा जल उपलब्ध.

    चिलचिलाती धूप से बचाव हेतु मानवीय पहल: कटोघन एवं बड़ौरी टोल पर आम जन के लिए शीतल ठंडा जल उपलब्ध 
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा–  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कानपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देशानुसार त्रिवेणी संगम हाइवेज के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए त्रिवेणी संगम हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मानवीय पहल करते हुए ।

एवं बड़ौरी टोल प्लाजा पर राहगीरों, वाहन चालकों एवं आम जनमानस के लिए निःशुल्क शीतल एवं स्वच्छ ठंडे जल की व्यवस्था की गई है जो निरंतर चलते रहेगी। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में यात्रा कर रहे लोगों को राहत प्रदान करना एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। टोल प्लाजा पर स्थापित शीतल जल केंद्रों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री एवं चालक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।।त्रिवेणी संगम हाइवे प्राइवेट लिमिटेड वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यों का संचालन किया जाता रहा है, जिससे आम नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस मौके पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान, एम्बुलेंस वाहन चालक लवकुश सहित टोल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *