स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहपुर में तरणताल का संचालन प्रारंभ

    स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहपुर में तरणताल का संचालन प्रारंभ

  सुनील कुमार भारती क्रीड़ाधिकारी फतेहपुर द्वारा जारी की गयी तस्वीरे

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ जनपद फतेहपुर–  समस्त खेल प्रेमियों एवं नागरिकों को सूचित किया जाता है कि स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहपुर स्थित तरणताल (स्विमिंग पूल) का संचालन आज दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से विधिवत प्रारंभ हो गया है।
तरणताल का शुभारंभ आज श्री सुनील कुमार भारती, क्रीड़ाधिकारी, फतेहपुर द्वारा संपन्न किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुकेश कुमार, उपायुक्त (डीसी), आर.एल.एम., फतेहपुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने खेल सुविधाओं के विकास एवं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की तथा युवाओं को अधिकाधिक खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।


तरणताल में आज प्रथम दिवस पर 15 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
तरणताल में प्रवेश एवं प्रशिक्षण निर्धारित समयानुसार किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी एवं आमजन निर्धारित शुल्क जमा कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
तरणताल में स्वच्छता एवं सुरक्षा के समस्त मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है तथा प्रशिक्षित लाइफगार्ड की उपस्थिति में ही तैराकी की अनुमति प्रदान की जाएगी। सभी उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अनुशासन बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *