जनसुनवाई में डीएम सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम सख्त, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। सुबह से शुरू हुई जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निकाय और समाज कल्याण विभाग से जुड़े कई प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
डीएम ने सभी शिकायतों का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और शिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
गंभीर मामलों में अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए, साथ ही पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। डीएम ने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और अनावश्यक देरी पर जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर आमजन का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत किया जाए।